Sunday, 21 January 2018

अग्नि-1 (Agni-1) मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण, परमाणु आयुध से 700 किलोमीटर तक लक्ष्य भेदने की है ताकत

भारत ने शुक्रवार को ओड़िसा के बालेश्वर में Agni-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। Agni-1 DRDO द्वारा भारत में निर्मित स्वदेशी मिसाइल परमाणु आयुध ले जाने और 700 किलोमीटर तक की दूरी तक के लक्ष्य को भेदने में पूरी तरह से सक्षम है।

Agni-1 मिसाइल का यह परीक्षण ओडिशा तट के निकट स्थित एक परीक्षण रेंज से टेजिक फोर्सेज कमान्डोज के प्रशिक्षण अभ्यास के तहत किया गया।








जमीन से जमीन पर मार करने में सक्षम 
Agni-1 का परीक्षण Abdul Kalam Island (Wheeler Island) स्थित Integrated Test Range के Launch pad-4 से भारतीय समानुसार सुबह 10 बजकर दो मिनट पर किया गया।

रक्षा सूत्रों ने इस अभयस और प्रक्षेपण को एक बेहद सफल करार देते हुए कहा कि यह परीक्षण भारतीय सेना के स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड के प्रशिक्षण अभ्यास का हिस्सा था।

उन्होंने कहाइस अभ्यास को बेहद गोपनीय ढंग से अंजाम दिया गया और परीक्षण सफल रहा। सूत्रों ने कहा, Agni-1का प्रक्षेपण संचालनात्मक तत्परता को मजबूती देने के लिए SFC द्वारा समय-समय पर की जाने वाली प्रशिक्षण गतिविधियों के तहत अंजाम दिया गया ।

No comments:

Post a Comment

पाकिस्तान को लगा कि भारत ने हमला कर दिया और भगदड़ मच गई !

पाकिस्तान को लगा कि भारत ने हमला कर दिया और भगदड़ मच गई ! लगता है पाकिस्तान अभी तक सर्जिकल स्ट्राइक के सदमें से बाहर नहीं निकल पाया है।...