Sunday, 21 January 2018

ग्रामीण बैंकों में ब्लैक मनी हो रही व्हाइट, जनधन खातो में 1.50 लाख प्रतिशत तक बढ़ी रकम

नई दिल्ली : भारत सरकार का सपना है भारत के हर आम नागरिक के पास बैंक खाता हो | आमतौर पर जो गरीब बैंक में खाता नहीं खुलवा पाते थे सरकार ने प्रधानमन्त्री जनधन योजना के तहत उनके लिए यह सुविधा लाई |

प्रधानमंत्री जनधन योजना में जीरो अकाउंट बैलेंस पर खाता खुलता है | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद बैंकों के प्रधानमन्त्री जनधन योजना खातों में सप्ताह दर सप्ताह जमकर बढ़ोतरी हुई है |









आपको बताते चले की भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के गरीबों का सपना पूरा किया है इससे गरीबों के खातो में काफी पैसे जमा हुए हैं | जिन खातों में नोटबंदी से पहले 1 रुपया भी नहीं था आज उन खातों में 20000 से 150000 रूपये तक जमा है | इससे गरीबों को बहुत फायदा होने की उम्मीद है |

प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत काफी गरीब लोग बैंक से जुड़े हुए हैं |

बैंको द्वारा दिए गए 14 दिनों की रिपोर्ट के मुताबिक़ बैंकों में कुल जमा राशि में 0.3 से 0.4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है | आपको बता दे की नोटबंदी के बाद से सार्वजनिक, ग्रामिण और निजी बैंकों में जमा होने वाली रकम में बढ़ोत्तरी हुई है |

पहले सप्ताह में जहाँ 39 से 49 प्रतिशत , वहीँ दुसरे सप्ताह में 11 से 23 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है |

No comments:

Post a Comment

पाकिस्तान को लगा कि भारत ने हमला कर दिया और भगदड़ मच गई !

पाकिस्तान को लगा कि भारत ने हमला कर दिया और भगदड़ मच गई ! लगता है पाकिस्तान अभी तक सर्जिकल स्ट्राइक के सदमें से बाहर नहीं निकल पाया है।...